Thursday 19 November 2015

Bajirao Mastani | Official Teaser Trailer मस्‍तानी की भूमिका को लेकर विवादों में फंसी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज से पहले विवाद में घिरती जा रही है। उनकी इस फिल्‍म को लेकर मस्तानी के वंशजों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्‍होंने सेंसर बोर्ड में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि अभी फिल्‍म के निर्देशन संजय लीला भंसाली इस आपत्‍ति के बारे में पूरी तरह से चुप हैं।
भूमिका को गलत दिखाया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्‍म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी है। हालांकि अब यह फिल्‍म रिलीज से पहले ही विवाद में घिरती जा रही है। फिल्‍म को लेकर इंदौर में रहने वाले मस्तानी के वंशजों ने विरोध शुरू किया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने फिल्‍म के प्रमोशन को देखा है। जिसमें मस्तानी की भूमिका को गलत दिखाया गया है। फिल्‍म में बाजीराव पेशवा की दूसरी पत्‍नी मस्तानी को नर्तकी के रूप में पेश किया गया है। जिसको लेकर उन्‍होंने सेंसर बोर्ड में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उनके वंशजों का कहना है कि उन्‍होंने निर्देशक से पहले ही फिल्‍म की स्‍िक्रप्‍ट मांगी थी लेकिन उन्‍होंने नहीं दिया था। अगर देते तो इतनी बड़ी गलती न होती।
संजय भंसाली चुप्‍पी साधे
इतना नहीं उन्‍होंने साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि फिल्‍म रिलीज के बाद अगर और भी गल्‍तियां दिखीं तो वह कानूनी लड़ाई लड़ेगे। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर संजय लीला भंसाली पूरी तरह से चुप्‍पी साधे हैं। बताते चलें कि इस फिल्‍म रणवीर सिंह बाजीराव पेशवा के किरदार में हैं। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में है। इसके अलावा पहली पत्‍नी पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। यह फिल्‍म इसी साल के अंत में यानी की 18 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐतिहासिक प्रेमकहानी पर आधारित हैं। ऐसे में संजय लीला भंसाली को पूरी उम्‍मीद है कि उनके निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘बाजीराव मस्तानी’ दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
source

No comments:

Post a Comment